Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक यूके और मालदीव की यात्रा पर, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी दी है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के दोनों मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

20 Jul 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक यूके और मालदीव की यात्रा पर, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 23 से 26 जुलाई के बीच यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी दी है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के दोनों मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर रहेंगे। यह उनका ब्रिटेन का चौथा दौरा होगा। नरेन्द्र मोदी यूके के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के आमंत्रण पर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। बयान में बताया गया कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 'कम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' (सीएसपी) की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 25 से 26 जुलाई को मालदीव जाएंगे। यह दौरा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु के निमंत्रण पर हो रहा है। डॉ. मुइज्जु के राष्ट्रपति बनने के बाद किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति मुइज्जु से द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे और 'इंडिया-मालदीव जॉइंट विजन फॉर कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक एंड मेरीटाइम सिक्योरिटी पार्टनरशिप' की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। यह विजन अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति मुइज्जु की भारत यात्रा के दौरान तय हुआ था।

बताया गया कि मालदीव भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और 'विजन महासागर' में विशेष स्थान रखता है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक यूके और मालदीव
यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी दी है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के दोनों मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने की दिशा मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News